फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Broken Heart: मैं मरने जा रहा हूं, मोबाइल उठा लेना, अब नहीं आऊंगा...इतना कहकर युवक ने लगा दी मौत की छलांग

Wed, 18 May 2022 05:14 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नौगांवा सादात (अमरोहा)

सार

युवक के भाई ने फोन कर उससे पूछा कि कहां हो। जवाब मिला कि मैं मरने जा रहा हूं, मेरा मोबाइल यहां पड़ा है, इसे उठा लेना, मैं वापस नहीं आऊंगा। ये बोल सुनकर भाई के होश उड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैं मरने जा रहा हूं, मेरा मोबाइल यहां पड़ा है, इसे उठा लेना, मैं अब नहीं आऊंगा। इन अल्फाजों के साथ युवक ने नहर में छलांग लगा दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में युवक को काफी तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। 

विज्ञापन


घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में सैफनी के पुल की है। क्षेत्र के गांव जाजरू में मोमराज सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा मनोज (22) मंगलवार रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद घर से निकला था। जिसके बाद घर नहीं लौटा। करीब 12 बजकर 50 मिनट पर उसके भाई राहुल ने फोन कर उससे पूछा कि कहां हो। मनोज ने बताया कि मैं मरने जा रहा हूं, मेरा मोबाइल यहां पड़ा है, इसे उठा लेना, मैं वापस नहीं आऊंगा। ऐसे बोल सुनकर भाई राहुल के होश उड़ गए।

उसने मामले की जानकारी अपने चाचा जितेंद्र को दी। क्योंकि गांव के सामने ही सैफनी पुल है। इसलिए चाचा-भतीजे मनोज पर फोन पर बात करते हुए मौके की तरफ दौड़ पड़े। लेकिन उनके चार मीटर दूर रहते ही मनोज ने नहर में छलांग लगा दी। पानी का बहाव इतना तेज था कि मनोज तुरंत पानी में बह गया। 

 

भाई(राहुल) के मुताबिक करीब 100 मीटर दूर तक मनोज को बहते हुए देखा था। जिसके बाद वह गायब हो गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और परिजनों की मौजूदगी में नहर में मनोज को तलाशना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने रात करीब चार बजे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसके बाद बुधवार को दिनभर तलाश जारी रखी गई। लेकिन मनोज का कोई सुराग नहीं लगा। इंस्पेक्टर के मुताबिक मनोज ने घरेलू विवाद के चलते यह कदम उठाया है। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मनोज के भाई राहुल को उसका फोन उसकी जगह पड़ा मिला, जहां से मनोज ने नगर में छलांग लगाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें