तमंचे के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करना युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके कब्जे में तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
एसओ सुनील मलिक ने बताया कि एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ था। उसमें युवक तमंचे के साथ फोटो खिंचवाते दिख रहा है। फोटो के आधार पर जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान युवक की पहचान डिडौली क्षेत्र के असगरीपुर निवासी कलीम के रूप में हुई। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को सैथली-फत्तेहपुर मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। एसओ के मुताबिक आरोपी कलीम को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।