फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ससुराल से लौटते ही युवक फंदे पर लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 वर्षीय युवक ने बृहस्पतिवार को घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर जान दे दी। कमरे में शव लटकता देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों में भी सन्नाटा पसर गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई और पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि युवक बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे ससुराल से घर लौटा था। करीब एक घंटे बाद ही उसने यह कदम उठा लिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। युवक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ा है। उसकी मौत से परिवार में शोक छा गया। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें