फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आज निकलेगी रामडोल शोभायात्रा, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 500 पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शनिवार को शहर में ऐतिहासिक 119वीं रामडोल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। करीब 500 पुलिसकर्मियों के अलावा दो कंपनी पीएसी, यातायात पुलिस और फायर कर्मी तैनात रहेंगे। ड्रोन कैमरों से शोभायात्रा मार्ग की निगरानी होगी, जबकि करीब 100 सीसीटीवी कैमरों से कोतवाली स्थित कंट्रोल रूम के जरिए पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 10 बजे मोहल्ला कोट स्थित प्राचीन रियासत वाले मंदिर में लड्डू गोपाल की महाआरती के साथ आयोजन शुरू होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। महाआरती में डीएम डॉ. नितिन गौड़, एसपी लखन सिंह यादव, नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन समेत पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा ने बताया कि अमरोहा की रामडोल शोभायात्रा ऐतिहासिक और दर्शनीय धार्मिक परंपरा है।
शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के प्राचीन सिंहासन पर लड्डू गोपाल विराजमान रहेंगे। इसमें 100 से अधिक झांकियां शामिल होंगी। एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सुरक्षा में दो सीओ, 23 इंस्पेक्टर, 255 दरोगा, 85 हेड कांस्टेबल और 42 महिला दरोगा व कांस्टेबल समेत करीब 500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। दो कंपनी पीएसी, यातायात पुलिस और फायर कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें