फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने जांच पड़ताल की। काफी मशक्कत के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

यह घटना नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित माल गोदाम के सामने हुई। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक युवक दिल्ली की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसका शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। यहां से गुजर रहे लोगों ने देख कर जीआरपी को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी प्रभारी माहिर अब्बास जैदी मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त करने की काफी कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मृतक की उम्र करीब 30 साल है। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है। जबकि पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें