फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनो में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)। आदमपुर थाना क्षेत्र तलाबडा गांव में विद्युतीकरण के दौरान हाईटेंशन लाइन से पोल टकराने से करंट की चपेट में आकर युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन मजदूर गम्भीर रूप से झुलस हो गए। उनका उपचार कराया जा रहा। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बताते हैं कि आदमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तलाबडा में विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। लाइन खींचने के लिए पोल गाड़े जाने का कार्य किया जा रहा है। गांव निवासी रमेश का कहना है कि उन्नीस वर्षीय अजय बाइक लेकर सामान खरीदने जा रहा था कि रास्ते में लाइन पर काम कर रहे पहचान के मजदूरों ने उसे पोल खड़ा कराने में सहयोग करवाने के लिए रोक लिया। अजय मजदूरों के साथ उनका सहयोग करने लगा। इसी बीच ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की सीमेंट का पोल टकरा गया। उसमें सरिए लगे होने से करंट पोल में उतर आया। जिसकी चपेट में आकर अजय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रेमसिंह पुत्र रामवीर, पुष्पेंद्र पुत्र होराम निवासी ग्राम खडगरानी वाला समेत तीन लोग झुलस गए। जिनका उपचार निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। अजय की मौत की सूचना मिलने पर आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें