फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में युवक जख्मी

Thu, 16 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
तेंदुअा
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण अंचलों में आबादी वाले क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी बनी हुई है। कई बार टकराव की स्थिति भी बन गई है। इससे लोग खौफजदा हैं ही, वन्यजीव के लिए भी खतरा बना हुआ है। अब नाजरपुर गांव से कुछ दूरी पर तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया। जख्मी युवक का शोर सुनकर पास ही पशुओं को चारा डाल रहे ग्रामीण दौड़े तो उसकी जान बची। युवक को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के उक्सी रायपुर गांव निवासी ओमप्रकाश अखबार बांटने का काम करता है। बुधवार तड़के चार बजे वह साइकिल से पड़ोस के गांव नाजरपुर में अखबार बांटने जा रहा था। नाजरपुर गांव से कुछ ही दूर था कि जंगल की ओर से अचानक आए तेंदुए ने ओम प्रकाश पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से युवक की चीख निकल गई। इधर, पास ही पशुओं को चारा डाल रहे लोग लाठी डंडे लेकर दौड़े तो तेंदुआ भागा। घायल ओम प्रकाश को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।

उधर इसी गांव के विजयपाल का बुढ़ेरना के जंगल में खेत है। मंगलवार शाम वह सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान तेंदुआ उन पर दौड़ा। किसान भाग कर नलकूप पर बनी कोठरी में छिपा तब उसकी जान बची। इसके बाद फोन कर उसने गांव के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों के आने पर तेंदुआ जंगल में फरार हो गया। तेंदुए के हमले में युवक को जख्मी करने एवं किसान पर हमला करने से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


इससे पहले कैलसा क्षेत्र में नहर किनारे ग्रामीणों ने तेंदुए को पिछले दिनों घेर लिया था। वहीं मंडी धनौरा में सीमावर्ती बिजनौर के एक गांव में तेंदुए को लोगों ने एक मकान में बंद कर दिया था। बाद में वन विभाग की टीम उसे पिंजरे में कैद कर ले गई।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें