फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रोडवेज बसों में टिकट बनाते दिखेंगी महिला परिचालक

Wed, 18 Jun 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रोडवेज की बसों में महिलाएं भी यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए टिकट बनाते दिखेंगी। रोडवेज बस डिपो में महिला परिचालकों की तैनाती के बाद अब उनकी ड्यूटी भी लगाई जा रही है। अमरोहा डिपो को कुल 26 महिला परिचालक मिली हैं। इनमें से 22 ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।
विज्ञापन


अमरोहा रोडवेज डिपो पर बसों की संख्या 95 है। इनमें 76 बसें निगम और 19 अनुबंधित हैं। नई बस मिलने के बाद उम्मीद थी कि डिपो से रोडवेज बसों का संचालन बेहतर ढंग से हो पाएगा, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया। परिवहन निगम चालक-परिचालकों की कमी से जूझ रहा था। अमरोहा डिपो पर 50 चालक और 70 के करीब परिचालक कम हैं। जिस कारण भी बसों का संचालन बेहतर ढंग से नहीं हो पा रहा था।
स्टाफ की कमी से करीब 12 बसें डिपो में ही खड़ीं
रोडवेज बस स्टैंड में करीब 10-12 बसें ऐसी हैं, जो चालक-परिचालकों की कमी से डिपो में ही खड़ी रहती हैं। जिससे दैनिक यात्रियों को भी परेशानी होती है। जिन रूट पर एक बस जा रही है, यदि चालक परिचालक पूरे हों तो उस रूट पर सुबह से शाम तक आवश्यकता अनुसार तीन बसों को भेजा जा सकता है। अब रोडवेज बसों के संचालन में सुधार होने की उम्मीद है। डिपो को 26 महिला संविदा परिचालक की तैनाती हुई है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 22 महिला कंडक्टर ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली हैं।
विज्ञापन

अब रोडवेज की बसों में कंडक्टर (परिचालक) की सीट पर अब महिलाएं भी दिखाई देंगी। महिला परिचालकों के आने से डिपो में चली आ रही परिचालकों की कमी दूर होगी। जिले की रोडवेज बसों में अब जल्द ही बड़ी संख्या में महिला कंडक्टर यात्रियों के टिकट बनाती नजर आएंगी। - अनिल कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें