फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को मार डाला: एक सप्ताह पहले घर लौटी थी महिला, रात में पत्नी ने ऐसी हरकत पर युवक का घोंटा गला

Mon, 12 Sep 2022 08:52 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांवा सादात (अमरोहा)

सार

मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर मौत होने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के नौगांवा सादत थाना क्षेत्र में पत्नी ने शराब पीकर पीटने वाले शराबी पति को दुपट्टे से गला घोंटकर मार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर मौत होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के बागड़पुर इम्मा गांव में किसान विजयपाल सिंह शराब पीने का आदी था। वह अपनी पत्नी रजनी को शराब पीकर पीटता था। करीब एक महीने पहले झगड़ा होने पर रजनी अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। दोनों पक्षों में आपसी समझौते के बाद करीब एक सप्ताह पहले ही रजनी घर लौटी थी। नौ सितंबर की रात विजयपाल सिंह की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। 10 सितंबर की सुबह उसका शव बिस्तर पर मिला।

पूछताछ में रजनी बार-बार अपने बयान बदल रही थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। जिसमें गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। सीओ ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी पत्नी रजनी को गिरफ्तार किया। आरोपी रजनी ने विजयपाल की हत्या करने की बात कबूल कर की। उसने पुलिस को बताया कि विजयपाल शराब पीकर रजनी के साथ मारपीट कर उसका उत्पीड़न करता था।
विज्ञापन

करीब दो महीने पहले विजयपाल ने नौ लाख रुपये की जमीन बेचकर पैसा अपने चाचा के खाते में जमा कर दिया था। रजनी चाहती थी कि पैसे उसे मिले, जिससे उसके बच्चों की अच्छी परवरिश हो सके। घटना की रात विजयपाल शराब के नशे में धुत था। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ। तभी रजनी ने दुपट्टे से विजयपाल का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें