जिस पर लिखा था कि तीन हिंदू परिवार भू-माफिया विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी और उनके गुंडों की वजह से गांव से पलायन करने को मजबूर हैं...। कहा कि आरोपी गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। तीन परिवार के लोगों ने दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को रोकने की मांग की है। साथ ही घर से कब्जा नहीं हटाने पर गांव से पलायन करने की धमकी दी है। डीएम बीके त्रिपाठी ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर एसडीएम को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
मैंने किसी की भूमि पर कब्जा नहीं कराया है, जो न्याय की बात है वही की है। शिकायत करने वाले लोग जबरन कब्जा करना चाहते हैं। पूरे गांव में जाकर पता किया जा सकता है। दो लोग झूठ बोल सकते हैं, लेकिन पूरा गांव झूठ नहीं बोल सकता। जिसने मकान बनाया है, उसके पास साल 2005 का भूमि खरीदने का स्टाम्प है। उसमें जो गवाह थे। वह भी अभी मौजूद हैं। मुझ पर लगाए आरोप निराधार हैं। प्रशासन से मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष रूप से जांच की जाए, जो भी दोषी हैं उसके खिलाफ कार्रवाई हो। -महेंद्र सिंह खड़गवंशी, भाजपा विधायक हसनपुर