फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से महिला की मौत, डेंगू के 17 मरीज और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/डिडौली। जनपद में डेंगू और बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। शनिवार को विवाहिता की मौत हो गई। जबकि डेंगू के 17 व बुखार के 279 मरीज और मिले हैं।
विज्ञापन

कोतवाली डिडौली क्षेत्र के जग्गा नंगला गांव में मोनू सैनी का परिवार रहता है। पेशे से मजदूर उनकी पत्नी कृष्णा देवी पिछले सात दिन से बुखार से पीड़ित थी। जिनका उपचार गांव में ही निजी चिकित्सक से चल रहा था। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उसके अमरोहा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जनपद में शनिवार को जनपद के विभिन्न सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में कुल 3455 देखे गए। इनमें डेंगू के 17, बुखार के 279, टाइफाइड के 5, डायरिया के 28 मरीज मिले हैं। कोरोना जांच के लिए 1123 लोगों के सेंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें