फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल महिला और किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के गांव रखेड़ा निवासी साठ वर्षीय फूलवती पत्नी लल्लू रविवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ संभल के गुन्नौर क्षेत्र में एक वैद्य से दवाई लेने के लिए टेंपो किराए पर करके ले गए थे। लौटते वक्त रास्ते में सड़क दुर्घटना में महिला घायल हो गई। देरशाम टेंपो चालक महिला को घर छोड़कर गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि हादसे में और भी कई महिलाएं घायल हुई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका ने अपने पीछे तीन बेटे छोड़े हैं। परिजनों का कहना है कि रास्ते में किसी भी तरह के हादसा होने या हादसे में किसी के घायल होने की टेंपो चालक ने कोई जानकारी नहीं दी। घटना को लकर टेंपो चालक पर शत जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। कोतवाल पीके चौहान का कहना है शव का पोस्टमार्टम कराया है। जो भी तहरीर मिलेगी। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सैदनगली कस्बे में सड़क हादसे में घायल हुए किशोर की उपचार के दौरान सात दिन बाद सोमवार को मेरठ में मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा निवासी मान सिंह वाल्मीकि का 17 वर्षीय बेटा अमन 21 मार्च को बस स्टैंड के पास खड़ा था। यहां कार ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे वह घायल हो गया था। तभी से उसका उपचार कराया जा रहा था। सोमवार को उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। मौत के बाद से उसकी मां बबीता रानी का रोते-रोते बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर मिलेगी तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें