फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रांसफार्मर से तार और तेल चोरी, ढाई सौ उपभोक्ताओं को नहीं मिली बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/जोया। अमरोहा रोड स्थित जाटव कॉलोनी को बिजली आपूर्ति करने वाले 250 केवी के ट्रांसफार्मर से शनिवार रात चोर तार और तेल चोरी कर ले गए। इससे करीब ढाई सौ उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे बरसात में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस मामले में बिजली निगम के अधिकारियों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। डिडौली क्षेत्र में भी छह घंटे बिजली बाधित रही।
विज्ञापन

विद्युत लाइनों के आसपास पेड़ों की डालियों की कटाई-छंटाई के कार्य के चलते रविवार को जिला अस्पताल, ऑफिसर कॉलोनी, कचहरी समेत कलक्ट्रेट बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जोया नगर की कॉलोनी का ट्रांसफार्मर से तार चोरी होने से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे ढाई सौ उपभोक्ताओं को चौबीस घंटे से ज्यादा का समय हो गया लेकिन बिजली आपूर्ति नहीं मिली। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आए दिन बिजली की समस्या कम होने के बजाय बढ़ रही है। कलक्ट्रेट बिजलीघर से जुड़े मोहल्ले और शहरी क्षेत्र में भी बारिश की वजह से आपूर्ति ट्रिपिंग करती रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में रात में रोशनी की जरूरत रहती है, लेकिन डिडौली और जोया क्षेत्र में करीब छह घंटे की कटौती की गई।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता दुष्यंत कुमार ने बताया कि विद्युत लाइनों के आसपास पेड़ों की शाखाओं की छंटाई की गई। जिसकी वजह से आपूर्ति बंद रही। लेकिन दोपहर में सुचारु कर दिया गया। जोया में ट्रांसफार्मर से तार और तेल चोरी होने के मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। सोमवार को नया ट्रांसफार्मर रखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें