फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दस किसान संगठनों ने बनाया राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। क्षेत्र के 10 किसान संगठन अब किसानों की लड़ाई राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले लड़ेंगे। शनिवार को ब्लॉक परिसर में हुई 10 संगठनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा बनाने पर सहमति व्यक्त की गई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन असली के मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह को इस मोर्चे का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है।
भाकियू असली के जिला प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि शनिवार को ब्लॉक परिसर में किसानों के हक में काम करने वाले 10 किसान संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसान संगठनों द्वारा किसानों के हितों के लिए उठाए जा रहे सभी मुद्दे कमोवेश एक से ही है। यदि सभी संगठन संयुक्त रूप से किसानों की आवाज उठाएं तो उनकी आवाज और प्रभावी तरीके से सुनी जाएगी।
बैठक में भाकियू असली, किसान यूनियन टिकैत, किसान यूनियन खलासा, किसान यूनियन महात्मा टिकैत, भाकियू किसान यूनियन बीआरएस, भाकियू करतार सिंह, भाकियू चौहान गुट, भाकियू भूमि, भाकियू किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा च भाकियू किसान एकता के पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन

सभी ने भाकियू असली के मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह को संयुक्त मोर्चे का राष्ट्रीय संयोजक चुना। बैठक में बचन सिंह, अनिल चौधरी, राजेंद्र सिंह, जसपाल फौजी, अशोक अघाना, महावीर सिंह, गोविंद सिंह, शीशपाल सिंह कटारिया, नरेश चौधरी, हिमांशु चौहान, नरेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें