फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब और अरुणाचल प्रदेश की अवैध शराब के साथ मुरादाबाद का तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। वाहन चेकिंग के दौरान रजबपुर पुलिस ने पंजाब और अरुणाचल प्रदेश की अवैध शराब के साथ मुरादाबाद के तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दोनों प्रांतों की चालीस पेटी शराब बरामद हुई। इस दौरान नौगांवा सादात का एक तस्कर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

एसपी सुनीति ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर शराब माफिया और तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को करीब सवा 11 बजे रजबपुर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पुलिस के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने जेएमएस भट्ठे के पास कच्चे रास्ते पर जंगल में संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया जबकि उसका साथी भाग निकला। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने अपना नाम ओमवीर निवासी चांदखेड़ी थाना कांठ जनपद मुरादाबाद बताया जबकि फरार युवक का नाम दिनेश निवासी कासमपुर मेव थाना नौगांवा सादात बताया गया है। गिरफ्तार आरोपी ओमवीर के कब्जे से पंजाब और अरुणाचल प्रदेश मार्का अवैध शराब की 40 पेटी बरामद हुई हैं। एसपी के मुताबिक दोनों आरोपी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत आर्थिक लाभ कमाने के लिए अवैध शराब की तस्करी कर उम्मीदवारों से मोटा पैसा कमाते हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। तस्कर ओमवीर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें