फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में पत्नी की मौत, पति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। मंडी धनौरा-अमरोहा मार्ग पर मूंढाखेड़ा गांव के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी नर्गिस (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति मुरसलीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

मूंढाखादर निवासी मुरसलीन मुरादाबाद में फर्नीचर का काम करते हैं। करीब ढाई साल पहले उनकी शादी देहात थाना क्षेत्र के अहरोई गांव निवासी नर्गिस से हुई थी। दंपती की कोई संतान नहीं है और दोनों मुरादाबाद में रहते थे। दो दिन पहले वे गांव आए थे। रविवार दोपहर करीब तीन बजे मुरादाबाद लौटते समय मूंढाखेड़ा के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत हो गई। नर्गिस सड़क पर गिर गईं और गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मुरसलीन को अस्पताल भेजा और नर्गिस का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फरार चालक की तलाश है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें