फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जहां है रहमते आलम वहीं सिद्दीके अकबर हैं...

Thu, 26 Dec 2024 11:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पहले खलीफा हजरत अबुबक्र सिद्दीक की शान में मनकबती मुशायरा और जलसा आयोजित किया गया। शायरों ने कलाम पेश कर दौरा-ए-खिलाफत की खूबियां और इस्लाम में मर्तबा बयां किया। उलेमा ने उनकी तालीमात के मुताबिक जिंदगी गुजारने की सीख दी।
विज्ञापन

मोहल्ला कुरैशी में हसन जिया सिद्दीक के आवास पर बुधवार सुबह आयोजित मुशायरे की शुरुआत अबरार हादी ने तिलावते कलाम-ए-पाक से की। मंचासीन जुनैद अकरम फारूकी, महमूद उल हादी, हाजी खुर्शीद अनवर रहे। साजिद अमरोहवी ने पढ़ा, तुझको खबर तो होगी सबा यारेगार की, खुशबू उड़ा के ला तू जरा यारेगार की। जुनैद अकरम ने पढ़ा, अल्लाह की रजा है सना यारेगार की, सरकार की सना है सना यारेगार की। शीबान कादरी ने ऐसे पढ़ा, जहां है रहमते आलम वही सिद्दीके अकबर हैं, जो दर है सरवरे दीं का वही है आस्तां उनका।
इसके अलावा जुबैर इब्ने सैफी, हसन जिया, डॉ. नासिर अमरोहवी, साद अमरोहवी, शहाब अनवर, अहमद रजा फराज आदि शायरों ने भी अपने कलाम पेश किए। अध्यक्षता मिर्जा साजिद अमरोहवी व संचालन शीबान कादरी ने किया। इस दौरान अली इमाम रिजवी, खालिद सिददीकी, उवैस मुस्तफा रिजवी, डाॅ. ताबिश मौजूद रहे। कन्वीनर हसन जिया ने सभी का शुक्रिया किया। मंगलवार रात मोहल्ला कुरैशी स्थित सिद्दीक-ए-अकबर हॉल में भी मनकबती मुशायरे का आयोजन किया गया।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें