फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्राइमरी स्कूलों के बच्चे भी बनेंगे कब और बुलबुल

Sun, 15 Jun 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बेसिक स्कूलों में स्काउट गाइड की गतिविधियों के तहत कब और बुलबुल दलों का गठन किया जाएगा। कक्षा एक से कक्षा पांच तक कब-बुलबुल और कक्षा छह से आठ तक के लिए स्काउट गाइड के दल बनेंगे।
विज्ञापन

जिले में 1266 परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जाता है। जिनमें स्काउट गाइड की गतिविधियों का आयोजन कराया जाएगा। स्काउट गाइड के तहत कब-बुलबुल और स्काउट गाइड जैसे कार्यक्रम बच्चों में उच्च कोटि की नैतिकता अनुशासन, राष्ट्रीय एकता की भावना सहित चरित्र निर्माण भी होता है। कक्षा छह से आठ तक के बच्चे स्काउट और गाइड में होने वाली गतिविधियों से जुड़ेंगे। प्रत्येक कब और बुलबुल ग्रुप में 24-24 बच्चे शामिल किए जाएंगे। कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए स्काउट और गाइड के जो गठन होंगे उनमें 32-32 बच्चे शामिल होंगे। गतिविधियों के संचालन के लिए भारत स्काउट एंड गाइड उत्तर प्रदेश की ओर से शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि निदेशालय से मिले निर्देशों के तहत गतिविधियों का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें