फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नहीं पहुंचे अधिकारी तो किसानों ने लगाया जाम

विज्ञापन
रहरा में हसनपुर मार्ग पर जाम लगाते किसान। स्रोत किसान
विज्ञापन
रहरा। बिजली विभाग से जुड़ी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने रहरा में हसनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत रहरा के गंगेश्वरी ब्लॉक प्रांगण में हुई। इसमें तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह ने कहा कि बिजली के बिलों में विसंगतियां लगातार बढ़ रही हैं। सभी किसानों को ओटीएस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इससे किसान परेशान हैं।
किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। छोटे किसान ओटीएस के लाभ से वंचित किए जा रहे हैं। इसे सहन नहीं किया जाएगा। किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए दिन में आपूर्ति दी जाए। चचौरा बिजलीघर का निर्माण तत्काल शुरू कराया जाए।
विज्ञापन

पंचायत में कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचने से गुस्साए किसानों ने हसनपुर मार्ग पर ब्लॉक के सामने जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब बीस मिनट तक जाम रहा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष टीटू त्यागी, काले सिंह, शीशपाल सिंह, निगम त्यागी, महेश पहलवान, विजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, आकिल मलिक, सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें