अमरोहा। पड़ोस में रहने वाले दबंग महिला को आए दिन गालियां देते हैं। विरोध करने पर मारपीट करते हैं। शुक्रवार को भी महिला को लात घूंसों से पीटा। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अमरोहा के मोहल्ला बड़ी बेगम सराय निवासी मोहम्मद तारिक की पत्नी जेबा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पड़ोसी हीना, फरत मंसूरी, जेबा उर्फ अन्नो, साजिद मुर्तजा और सावेज आए दिन गालियां देते हैं। शुक्रवार दोपहर दो बजे सभी आरोपी घर में घुस आए और गालियां देने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने जेबा को पीटना शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने जेबा को बचाया। आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि हिना, फरत मंसूरी, जेब उर्फ अन्नो, साजिद मुर्तजा और सावेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।