फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने मचाई तबाही, आंधी-बारिश-ओले ने फसल बिछाई

विज्ञापन
उझारी में गेहूं की फसल पर हुई ओलावृष्टि - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा/उझारी। शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इससे ठंड बढ़ गई है। देर शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। उझारी-हसनपुर क्षेत्र में जमकर ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से सरसों की फसल को भारी नुकसान होने की संभावना है। मौसम और कृषि विभाग ने अगले चौबीस घंटे तक बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। तेज हवाओं के चलते खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई। जिससे किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से अच्छी धूप खिल रही थी। मौसम में गरमाहट थी। लेकिन शुक्रवार की दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। देर रात तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। जिससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई। उझारी और हसनपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। गेंहू की फसल गिरने से जहां दाना खराब होने की आशंका बन गई है। वहीं ओलावृष्टि से सरसों की फसल बिल्कुल तबाह हो सकती है। कृषि विभाग ने अगले चौबीस घंटे तक बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बारिश से गेहूं, मसूर, सरसों और मटर आदि फसल खड़ी हैं। आलू की फसल की खुदाई लगभग पूरी हो चुकी है। बूंदाबांदी से सभी फसलों को फायदा होगा। लेकिन ओलावृृष्टि से सरसों की फसल बेकार हो जाएगी। गेहूं की फसल को भी नुकसान की आशंका है। अगर ओलावृष्टि से पचास फीसदी तक नुकसान होता है तो सर्वे कराकर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। वहीं अगर किसी किसान ने बीमा करा रखा है, तो वह सीधा बीमा कंपनी के प्रतिनिधि को फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। जिसके बाद उन्हें बर्बाद फसल का मुआवजा मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें