फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो फिर बारिश में सड़ेगा क्विंटलों गेहूं

Mon, 24 Apr 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा में स्टेशन रोड स्थित क्रय केंद्र पर खुले आसमान के नीचे रखा खरीदा गया गेहूं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सरकारी क्रय केंद्रों पर इस बार भी गेहूं को बारिश के पानी में सड़ाने की तैयारी है। खुले आसमान के नीचे किसानों से खरीदा हुआ कई सौ क्विंटल गेहूं पड़ा हुआ है। केंद्रों पर गेहूं को बारिश से बचाने के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं है। केंद्रों पर फटी पुरानी त्रिपाल ही उपलब्ध है।
विज्ञापन


जबकि बारिश होने का पूर्वानुमान है। ऐसे में यदि बारिश हो जाती है तो कई सौ क्विंटल गेहूं भीग जाएगा। गत वर्ष भी कई केंद्रों पर बारिश से गेहूं भीगा था, इस बार भी अफसर गेहूं को बारिश से भीगने से बचाने को लेकर सजग नहीं है। इतना ही नहीं क्रय केंद्रों पर खरीदे हुए गेहूं की सुरक्षा भी राम भरोसे चल रही है। ये हाल तब है जब योगी सरकार गेहूं खरीद को लेकर सजग है। 

जिले में गेहूं खरीद को पचास क्रय केंद्र खोले गए हैं। 74 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य के सापेक्ष जिले में करीब दो हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीद हो चुकी है। लेकिन गेहूं उठान की प्रक्रिया धीमी चल रही है। काफी गेहूं क्रय केंद्रों पर खुले आसमान के नीचे बारियों में रखा हुआ है।
विज्ञापन


क्रय केंद्रों पर गेहूं को बारिश से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। क्रय केंद्रों के पास जो त्रिपाल आदि है वह पर्याप्त नहीं है। वह भी काफी पुरानी हैं। बारिश को रोकने में वह कामयाब नहीं रहेगी। जबकि बारिश के आसार बन रहे हैं।

शनिवार को कई स्थानों पर क्षेत्र में बारिश हुई थी। बावजूद इसके अफसर गेेहूूं के सुरक्षित भंडारण को लेकर सचेत नहीं हुए हैं। गत वर्ष भी काफी गेहूं क्रय केंद्रों पर बारिश से भीग गया था। गत वर्ष की घटना से भी विभागीय अफसरों ने सबक नहीं लिया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें