फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नाजमीन बनीं तीन तलाक की अगली शिकार

Sun, 23 Apr 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
हसनपुर में विधायक से इंसाफ की गुहार लगाती तलाक पीड़िता। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हसनपुर शहर के मोहल्ला लालबाग में शादी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। दहेज के लिए घरेलू हिंसा की शिकार और तलाक पीड़िता ने विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के पास पहुंच इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी का पत्नी के साथ मारपीट के मामले में चालान किया है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला लालबाग निवासी नाजमीन की शादी आठ माह पहले मोहल्ले के ही युवक जीशान के साथ तय हुई थी। हैसियत के अनुसार नाजमीन के परिजनों ने दान दहेज दिया था। लेकिन आरोप है कि नाजमीन को शुरू से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार मारपीटकर घर से निकाल दिया गया।

पिछले दो माह से नाजमीन अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि शुक्रवार रात आठ बजे जीशान वहां पहुंच गया और नाजमीन को कभी अपने साथ ना रखने की बात कहने लगा। इसका विरोध किया गया, तो नाजमीन के साथ मारपीट की गई। इसी दौरान तीन बार तलाक कह कर जीशान ने नाजमीन से संबंध खत्म कर लिए।
विज्ञापन


मामले की सूचना पुलिस को दी, तो पुलिस ने आरोपी जीशान को हिरासत में ले लिया। शनिवार को पीड़िता नाजमीन विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के आवास पर पहुंची और विधायक से पति द्वारा दिए गए तलाक की शिकायत करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई।

कहा कि उसकी जेठानी भी एक साल से मायके में रह रही है। विधायक ने मामले में पति पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। कोतवाली निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में जीशान का चालान किया गया है।

नाजमीन को इंसाफ दिलाया जाएगा। तलाक देने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।महेंद्र सिंह खड़गवंशी, विधायक, हसनपुर। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें