फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के तेवर बदले, हल्की बूंदाबांदी से सर्दी लौटी

Sun, 05 Feb 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
ठंड से ठिठुरा कानपुर देहात - फोटो : self
विज्ञापन
रविवार को मौसम में बदलाव के चलते पूरे दिन हल्की बूंदाबांदी होती रही। इससे मौसम सर्द हो गया है। सर्दी लौट आई है। सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। शाम ढलते ही शहर के मुख्य बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। उधर,मौसम के बदले मिजाज से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन


पिछले तीन दिन से मौसम सही चल रहा था, इससे लोगों को सर्दी से राहत मिली थी, लेकिन बीती रात्रि से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया। रविवार की सुबह हल्की बारिश के साथ सुबह हुई। इसके बाद से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। कभी हल्की बारिश तो कभी तेज बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मौसम सर्द हो गया है। सर्दी एक बार फिर लौट आई है। सर्दी के चलते लोग पूरे दिन गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। इससे और सर्दी ने सताया। 

शाम ढलते ही मौसम और सर्द हो गया। जिसके चलते शहर के मुख्य बाजार और रास्तों पर आवाहजाही को ब्रेक लगा गया। इक्का दुक्का लोग ही रास्तों व बाजार में देखा गया। सर्दी से बचने के लिए लोग अपने घरों में कैद हो गए।उधर, मौसम के बदले मिजाज से किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। क्योंकि इन दिनों होने वाली बारिश से नुकसान के सिवाय कुछ नहीं होगा। 
विज्ञापन


सरसों पर फलियां आने से पौधे पर वजन बढ़ गया है। तेज हवा चलते ही फसल गिर जाएगी। इससे नुकसान होगा। आलावृष्टि होने का खतरा बना हुआ है। मटर, आलू की फसल के लिए बारिश अब लाभप्रद नहीं होगी। सिर्फ गेहूं के लिए ही बारिश लाभदायक है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें