फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोला मासूम, फूफा ! मम्मी-पापा को ट्रक ने कुचल दिया

Sat, 04 Feb 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल हाईवे से सटे स्वागत होटल के निकट शुक्रवार की देर रात करीब ढाई बजे मासूम बेटे के साथ बस से उतर कर रिश्तेदार के यहां पैदल जा रहे दंपति को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मासूम बालक बाल-बाल बचा।
विज्ञापन


हादसे में माता-पिता को खो चुके बालक ने साहस दिखा कर रात में ही भानपुर खालसा स्थित अपनी बुआ के घर पहुंच कर हादसे की जानकारी दी तो परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में घटनास्थल पहुंचे परिजन एंबुलेंस से शव सीएचसी ले गए और पुलिस बुला ली। हादसे के बाद से ही चालक ट्रक लेकर फरार है। पुलिस ट्रक को तलाश करने में जुट गई है। 

जनपद अमरोहा के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव काई मुस्तकमपुर निवासी मनोज (24) पुत्र जयपाल पटवारी सराय नई दिल्ली में पत्नी सरिता (24) और छह वर्षीय के बेटे करन के साथ किराये के मकान में रह कर रूकलैंड हास्पिटल में ठेकेदारी पर काम करता है। गजरौला से सटे गांव भानपुर खालसा में मनोज की बहन सुनीता पत्नी वीर सिंह रहती है।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की देर रात करीब ढाई बजे अपनी पत्नी और बेटे के साथ बस से अपनी बहन के घर आ रहा था। चौपला से बस से उतरा था। तीनों पैदल ही भानपुर खालसा की ओर चल दिये। स्वागत होटल के निकट पहुंचे ही थे। उसी समय दिल्ली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मनोज और उसकी पत्नी सरिता को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा करन बाल-बाल बचा। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।

चहुंओर सड़क पर सन्नाटा पसरा था। उसी समय मासूम करन ने साहस दिखाया और सड़क पर लहूलुहान पड़े माता-पिता को वहीं छोड़ कर पैदल ही भानपुर खालसा अपनी बुआ सुनीता के घर पहुंचा। फूफा और बुआ को हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि उसके माता-पिता को ट्रक ने कुचल दिया है।

जानकारी सुन कर करन का फूफा वीर सिंह कुछ लोगों के साथ घटनास्थल पहुंच गया और दंपति को एंबुलेंस में डाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्साधिकारी ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मनोज के बड़े भाई बागेश ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ट्रक को तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें