फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम चरण में होगा सपा-बसपा का सूपड़ा साफ

Sat, 11 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने जनता में जोश भरते हुए कहा कि प्रथम चरण के चुनाव में लोगों ने बढ़चढ़कर मतदान किया है। बोले मैं पूरे विश्वास से कह सकता हूं प्रथम चरण के चुनाव में ही सपा बसपा को सूपड़ा साफ होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। यह चुनाव ऐतिहासिक हैं। उन्होंने सपा की गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया।
विज्ञापन


बोले सपा के नेता, मंत्री जमीनों पर अवैध कब्जा कराते हैं, अपराधी हैं, गुंडों का संरक्षण करते हैं, गरीबों को सताने का काम करते हैं। अब वक्त आ गया है भ्रष्टाचारी सपा सरकार को उखाड़ फेंकने का। उन्होंने जनता से अपील की पंद्रह फरवरी को कमल के फूल का बटन दबाकर भ्रष्टाचारी रूपी कैंसर और जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले कैंसर का खात्मा कर देना।

अमरोहा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. केएस सैनी के समर्थन में शनिवार को सिरसागढ़ के मैदान पर और धनौरा में प्रत्याशी राजीव तरारा के समर्थन में विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें