फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई कार्य पूरा करके नहर में पानी छोड़ा जाए : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि मध्य गंगा नहर के दूसरे चरण के लिए अवशेष भूमि के तहत किसानों से आपसी समझौते के आधार पर भूमि को खरीदा जाए। शीघ्र नहर की खुदाई कराकर पानी छोड़ा जाए। जिससे क्षेत्र के लोगों को सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन

वह सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में मध्य गंगा नहर परियोजना दूसरे चरण के लिए अवशेष भूमि के क्रय, लंबित प्रस्ताव, अंश निर्धारण सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो अवशेष भूमि है, उसका अधिग्रहण कर बैनामा कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना किया जाए। यह किसानों के हित से जुड़ा है। बैनामा में फोकस किया जाए।
उन्होंने कहा कि जितने किसानों की भूमि का अभी तक अधिग्रहण नहीं हो पाया है उसका ग्राम, रकबा, लेखपाल और किस स्थिति में कार्रवाई चल रही है, उसके सूची मंगलवार शाम तक उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

ग्राम खाद गूजर के लेखपाल मोहित गुर्जर द्वारा अंश निर्धारण में बार बार कहने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे अंश निर्धारण नहीं हो पा रहा है। इस पर उन्होंने उपजिलाधिकारी धनौरा को आदेश देते हुए कहा कि लेखपाल को निलंबित कर दूसरे लेखपाल को तैनात कर शीघ्र ही अंश निर्धारण की कार्रवाई की जाए। इस नहर के बनने से जनपद के लाखों किसानों को लाभ होगा। यह परियोजना किसानों के लिए वरदान साबित होगी। किसानों को जल्द पानी उपलब्ध कराने के लिए परियोजना शीघ्र पूरी कराई जाए। इससे किसानों की उपज दोगुनी हो सकेगी। इस दौरान एडीएम भगवान शरण, सीडीओ चंद्र शेखर शुक्ल, अपर उपजिलाधिकारी राजीवराज, अधिशासी अभियंता मध्य गंगा नहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें