जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर की अध्यक्षता में भवन में जिला योजना की बैठक हुई। जिला पंचायत के तहत कराए जाने वाले कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बैठक से नदारद रहने वाले आठ अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया। इसमें डीपीआरओ, जिला पूर्ति अधिकारी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, एक्सईएन सिंचाई विभाग, भूमि संरक्षण अधिकारी, एक्सईएन नलकूप, डीडी एग्रीकल्चर सहित आठ अधिकारी शामिल रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बैठक से नदारद रहने वाले अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब कर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान जिला पंचायत योजना के तहत कराए जाने वाले कार्यों की समीक्षा कर जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला, नौगांवा सादात से सपा विधायक समर पाल सिंह सहित संबंधित अधिकारी व जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।