फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: निजीकरण और बिजली दरों की वृद्धि के विरोध में आंदोलन की चेतावनी

Tue, 03 Jun 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ाई गई बिजली की दरों और बिजली निजीकरण के विरोध में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में संगठन की ओर से सोमवार को एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राहुल सिद्धू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि भाजपा सरकार ने सिंचाई के लिए निशुल्क बिजली के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया है। किसानों को ट्रांसफार्मर नहीं दिए जा रहे है। बिजली विभाग की दरें बढ़ाने व विभाग को निजी हाथाें में सौंपने की तैयारी की जा रही है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि प्रदेश का किसान इस स्थिति को स्वीकार नहीं करेगा। चेतावनी दी गई है कि दरें बढ़ाने व निजीकरण की स्थिति में आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर विजयवीर सिंह, नरेंद्र चौहान, कामिल चौधरी, अजय भाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें