फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंगारी से धधक उठा रजाई-गद्दे का गोदाम

Tue, 17 Jan 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
कपड़ा मिल में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन
शहर की तंग गली में चल रहे रजाई और गद्दे बनाने के कारखाने की मशीन से उठी चिंगारी से सोमवार को इसके गोदाम में आग लग गई। चंद मिनट में ही आग पूरे गोदाम में फैल गई। मोहल्ले के लोगों ने दमकलकर्मियों को सूचना दी। आग बुझाने के लिए पड़ोसियों के सबमर्सिबल चलाए गए, लेकिन आग काबू में नहीं आई। ढाई लाख से अधिक का नुकसान हो गया। घंटे भर बाद पहुंची अग्निशमन ने मुश्किल से आग बुझाई।
विज्ञापन


शहर के दानिशमंदान नई बस्ती मोहल्ला निवासी हारून का मोहल्ले की तंग गलियों के बीच रजाई, गद्दे बनाने का कारखाना है। इसी के पास गोदाम है। सोमवार दोपहर दो बजे कर्मचारी कारखाने में काम कर रहे थे। इसी दौरान मशीन की चिंगारी से कारखाने में आग लग गई। काम कर रहे कर्मचारियों और मोहल्ले के लोगों ने दमकलकर्मियों को सूचना दी।

उधर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग बुझाने के लिए पड़ोसियों के सबमर्सिबल चालू कर पानी डाला गया। पर आग काबू में नहीं आई। आग ने गोदाम को चपेट में ले लिया। इसमें रखे रजाई, गद्दे और कंबल जल गए। घंटे भर बाद दमकलकर्मी फायर टैंक लेकर पहुंचे। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


गोदाम में आग लग जाने से ढाई लाख से अधिक  का नुकसान हो गया। फायर  स्टेशन इंचार्ज रजा हसनैन के मुुताबिक कारखाना तंग गलियों में चल रहा था। आग बुझाने के उपकरण भी नहीं थे। यह मोहल्ले के लिए खतरे का निशान है। मोहल्ले के लोग दबी जुबान में कारखाने का विरोध कर रहे थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें