फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिला अस्पताल में वार्ड बाॅय गायब, स्ट्रेचर खींच रहे तीमारदार

Wed, 26 Feb 2025 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भले ही सरकार की ओर से अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत बिल्कुल अलग है। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल तो हैं ही साथ ही व्यवस्था भी बीमार पड़ी हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों की लापरवाही के कारण वार्ड बाॅय भी अपने कार्यों को सही से अंजाम नहीं दे रहे। अस्पताल में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के लिए भी मरीजों को भटकना पड़ रहा है। आलम ये है कि वार्ड बाॅय के गायब रहने के कारण तीमारदारों को खुद ही अपने मरीजों का स्ट्रेचर खींचना पड़ रहा है। अस्पताल में दिव्यांग शौचालय पर ताला लटका है तो वहीं वाटर कूलर बंद पड़ा है। मरीजों को शुद्ध पानी लिए पेकिंग बोतल खरीदनी पड़ रही है।
गंदगी की भरमार : जिला संयुक्त अस्पताल में कई स्थानों पर कई दिनों से सफाई नहीं हुई है। आयुष्मान विभाग कार्यालय के बाहर गंदगी और पानी भरा है। जहां पर मच्छर, मक्खियांं पनप रही हैं और संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें