मंडी धनौरा। नजीबाबाद से चलकर गजरौला जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नौगांवा रेल फाटक के निकट रहने वाले सीताराम पुत्र मेवाराम उम्र लगभग 40 साल गुरुवार की दोपहर बाद नजीबाबाद से गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर वह बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने उनको सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी सरकारी अस्पताल पहुंच गए और बिलखने लगे। प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि शव का पचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।