फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video Viral: अमरोहा में यूट्यूबर ने भैंसे पर बैठकर बनाई रील, पुलिस ने सिखाया सबक... लोग बजाते रहे ताली

Tue, 19 Nov 2024 06:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में भैंसे पर बैठकर रील बनाने वाले दिल्ली के यूट्यूबर रिहान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रील शूट करने के दाैरान भारी भीड़ जमा हो गई जिससे माहौल बिगड़ गया। पुलिस ने यूट्यूबर का शांतिभंग में चालान कर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
अमरोहा में भैंसे पर सवार हुआ यूट्यूबर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों बच्चों, बूढ़ों और युवाओं में रील बनाने का जुनून सवार है। रील बनाने की खुमारी इस कदर चढ़ रही है कि युवा सही और गलत के मायने ही भूल गए हैं। ऐसा ही अमरोहा में हुआ। दिल्ली से अमरोहा रिश्तेदारी में आए यूट्यूबर को भैंसे पर बैठकर रील बनाने के चक्कर में हवालात की हवा खानी पड़ी।

विज्ञापन


पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। यह मामला अमरोहा नगर कोतवाली की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली का रहने वाला रिहान नाम का यूट्यूबर अमरोहा में रिश्तेदारी में आया था। रविवार रात वह भैंसे पर बैठकर सीएचसी पहुंचा और यहां रील बनाने लगा।

यूट्यूबर को देखकर सरकारी अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इतना ही नहीं भैंसे पर बैठे यूट्यूबर ने हेलमेट भी लगा रखा था। कई लोग ऐसे भी थे जो यूट्यूबर को मोबाइल फोन में कैद करने में लग गए। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


यहां से भीड़ को हटाकर यूट्यूबर को हिरासत में ले लिया। यूट्यूबर को कई घंटे हवालात की हवा खानी पड़ी। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि यूट्यूबर रिहान ने बगैर अनुमति रील बनाने के लिए भीड़ जमा की। जिससे माहौल बिगड़ने की स्थिति बन गई। उसका शांति भंग में चालान कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार लिखी बोलेरो से अपहरण का प्रयास

बछरायूं में उत्तर प्रदेश सरकार लिखी बोलेरो सवार लोगों ने बाइक सवार युवक के अपहरण का प्रयास किया गया। आरोपियों ने टक्कर मारकर युवक गिर दिया। आसपास के लोगों ने शोर मचाते हुए बोलेरो को रोक लिया और बोलेरो सहित तीन लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

तीन आरोपी मौके से भाग गए। बाइक सवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बछरायूं क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर पट्टी निवासी विमल कुमार की शादी एक साल पहले कैलसा निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। मामला कोर्ट में चल रहा है।

विज्ञापन

सोमवार शाम करीब छह बजे विमल बाइक से चांदपुर क्षेत्र से गांव लौट रहा था। गांव से कुछ पहले उत्तर प्रदेश सरकार लिखी सफेद रंग की एक बोलेरो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक सहित गिर गया। इसके बाद कार सवार लोग नीचे उतरे और मारपीट करते हुए विमल को बोलेरो में बिठाकर ले जाने लगे।

युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग बोलेरो के पास पहुंचे। इस बीच बोलेरो सवार तीन लोग मौके से भाग गए। जबकि, ग्रामीणों ने बोलेरो समेत उसमें सवार तीन लोगों को पकड़ लिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लिया है। साथ ही पकड़े गए तीनों लोगों को पकड़कर थाने ले आई।

काफी संख्या में ग्रामीण भी थाने पहुंचे। विमल ने ससुर, साला और बोलेरो चालक के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार लिखी बोलेरो की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि बोलेरो पहले किसी सरकारी विभाग में कांट्रेक्ट पर चल रही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें