फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gajraula News: किसान संगठन के शिविर में बालाओं ने लगाए ठुमके, तिगरी मेले में नोट उड़ाने को लेकर हुआ विवाद

Fri, 15 Nov 2024 03:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)

सार

तिगरी गंगा मेले में किसान संगठन के शिविर में महिला कलाकारों के डांस पर नोट बरसाने का वीडियो वायरल हुआ। नोट बरसाने पर मंच पर विवाद की स्थिति बनी, जिसे लोगों ने समझा-बुझाकर शांत किया। वायरल वीडियो ने मेले में ऐसे आयोजनों पर सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन
तिगरी मेले में डांस का वीडियो वायरल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिगरी गंगा मेले में लगे एक किसान संगठन के शिविर में बालाओं ने ठुमके लगाए। कुछ लोग उन पर नोट उड़ा रहे हैं। उनके ठुमके लगाए जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बृहस्पतिवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक किसान संगठन का शिविर तिगरी गंगा मेले में लगा है।

विज्ञापन


उसमें एक महिला कलाकार डांस कर रही है। कुछ लोग मंच से खड़े होकर उस पर नोट बरसाने लगते हैं। तभी मंच पर मौजूद कुछ लोग नोट बरसा रहे शख्स को रोकने की कोशिश करते हैं। जिस पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

लोग समझा कर मामला निपटा देते हैं। इसके बाद दूसरी महिला कलाकार डांस करती है। गंगा मेले में लगे शिविर में बालाओं के ठुमके की वीडियो देख हर कोई हैरत में है। 

वाहनों को रोकने में करनी पड़ी मशक्कत

तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्राॅलियां जाने के लिए ट्रैक्टर मार्ग बनाया गया। तिगरी चेक पोस्ट के पास से ट्रैक्टर-ट्रॉली मोहरका पट्टी वाले मार्ग से तिगरी गंगा मेले गुजारे गए। कार दाे मार्गों से गुजारी गईं।

विज्ञापन


वीआईपी पास वाली कार व अन्य वाहन शिव चौक से अंदर तिगरी में बाढ़ खंड की चौकी के बराबर से होकर गंगा रोड से मेले में गए। जिन पर पास नहीं था, उनके वाहन शिव चौक से तिगरी में दूसरे मार्ग से गंगा मेले तक पहुंचे। शुक्रवार सुबह से वीआईपी पास निरस्त कर दिए गए।

पुलिस कर्मियों ने तिगरी गांव की तरफ से निकल कर मेले में जा रहीं कारों को रोकना शुरु कर दिया। इस पर कार सवारों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने वाहनों की तिगरी से पहले ही तय किए गए स्थानों पर पार्किंग कराई। इस कारण श्रद्धालुओं को पैदल ही तिगरी गंगा मेले जाना पड़ा। 

विज्ञापन

 तिगरी-गजरौला मार्ग से नहीं निकले श्रद्धालुओं के वाहन

कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे तिगरी गंगा मेले में मुख्य स्नान के बाद श्रद्धालुओं के लौटने वाले वाहनों को तीन वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। तिगरी-गजरौला मार्ग पर उनकी पाबंदी रहेगी। कार्तिक पूर्णिमा पर लगे तिगरी गंगा मेले का मुख्य स्नान शुक्रवार तड़के से शुरू हुआ। डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं का सैलाब घर लौटने लगा। तिगरी-गजरौला मार्ग जाम मुक्त रखने के लिए उस पर श्रद्धालुओं के वाहन वापस आने पर पाबंदी लगाई गई है। 
  • तिगरी से कांकाठेर और कांकाठेर में राणा प्रताप की मूर्ति से ओसीता जगदेवपुर मार्ग से होकर हाईवे से गंतव्य को रवाना होंगे।
  • मेला क्षेत्र में सभी डेरे और दुकान जो सेक्टर-1 से 7 तक लगी हैं, उनको भी ढलान-1, 2, 3 से कांकाठेर से निकाला जाएगा। इसके बाद उनके वाहन हाईवे पर चढ़कर गंतव्य को रवाना होंगे।
  • सेक्टर-7 से 24 तक बसे श्रद्धालुओं और दुकानदारों को ढलान-4 व मनरेगा मार्ग से होकर कांकाठेर-ओसीता कट से हाईवे की तरफ निकाला जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें