फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लेखपाल का रिश्वत लेते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Thu, 30 Jan 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

पैमाइश के नाम पर लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सितंबर माह का बताया जा रहा है। आरोप है कि रिश्वत लेने के बाद पैमाइश किसान के पक्ष में नहीं की तो किसान के बेटे ने वीडियो को वायरल कर दिया। विभागीय अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र निवासी एक गांव के किसान की भूमि ग्राम समाज की भूमि के बराबर में है। सितंबर 2024 में भूमि की पैमाइश कराने के लिए किसान हल्का लेखपाल से मिला। आरोप है कि लेखपाल ने इस काम के पांच हजार रुपये मांगे थे। किसान के बेटे ने रकम लेखपाल दी और इसका वीडियो बना लिया। लेखपाल ने पैमाइश किसान के पक्ष में नहीं की तो बुधवार को किसान के बेटे ने वीडियो को वायरल कर दिया। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रुपये दे रहे किसान के बेटे का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। एसडीएम विभा श्रीवास्तव का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें