फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दूल्हे से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने कराए फेरे

Sat, 27 Sep 2025 10:53 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी (अमरोहा)। बरात चढ़त के दौरान दूल्हे से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, पुलिस मौजूदगी में शुक्रवार सुबह करीब चार बजे गांव में फेरों की रस्म कराई गई।
विज्ञापन


सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव हाजीपुर तरारा में किसान वीरसिंह का परिवार रहता है। वीरसिंह के बेटे आकाश सिंह की बृहस्पतिवार को पास के ही गांव सोहत में बरात गई थी। शाम के समय खाना खाने के बाद बरात चढ़ रही थी। इसी बीच गांव तरारा के ही कुछ लोग वहां पहुंच गए और दूल्हे की बग्घी पर चढ़कर दूल्हे के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। सिर में लोहे के कड़े से हमला कर दिया था जिससे दूल्हा घायल हो गया था। जमकर हंगामा हुआ था।

बरात चढ़त को बीच में ही छोड़कर रिश्तेदार दूल्हे का उपचार के लिए अस्पताल ले गए थे। दूल्हे के पिता वीरसिंह का कहना है कि एक दिन पूर्व गांव के ही युवकों की बेटी के साथ कहासुनी हो गई थी जिसमें बेटे आकाश ने आरोपियों को समझाने की कोशिश की थी। इस दौरान आरोपियों ने बेटे आकाश को बरात में ही मारने की धमकी दी थी। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि दूल्हे आकाश की तहरीर पर गांव तरारा निवासी जसवंत, पवन और जयवीर को नामजद करते हुए छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें