फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: शराब पीते-पीते जिसके हाथ कांपते हों.. पर चार शिक्षिकाएं जमकर झूमी, रील वायरल के बाद कार्रवाई की तलवार

Thu, 28 Sep 2023 04:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा

सार

गजरौला क्षेत्र की चार शिक्षिकाओं की रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें चारों शिक्षिकाएं एक साथ डांस करते दिख रही है। शिकायत के बाद बीएसए ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। 
विज्ञापन
अमरोहा में वायरल वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला के खुंगावली परिषदीय विद्यालय की चार शिक्षिकाओं का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। इसमें चारों रील बना कर अलग-अलग गानों पर डांस कर रही हैं। स्कूल और खेतों को जाने वाले रास्ते में बनी रील को देख लोग सवाल कर रहे हैं कि डांस करने वाली शिक्षिकाएं स्कूल में क्या पढ़ाती होंगी।

विज्ञापन


बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी को मामले की जांच सौंप दी है। बृहस्पतिवार को जिले में चार शिक्षिकाओं की रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल रील में चारों शिक्षिकाएं शराब पीते-पीते जिसके हाथ कांपते हो गाने पर एक साथ डांस कर रही हैं।


इसके अलावा गदर और अन्य फिल्मी गानों पर थिरकती दिख रही हैं। कभी स्कूल परिसर में डांस कर रही हैं तो कभी खेतों को जाने वाले रास्ते पर। रील में दिखाई दे रहे वातावरण और आसपास की फसलों को देख लग रहा है कि यह कुछ दिनों पुरानी है। एक रील बारिश की है।

जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि बारिश हो रही है। जिससे बचने के लिए भी एक शिक्षिका छाता लगाकर अंदर कमरे की तरफ जा रही है। स्कूल परिसर में बारिश का पानी भरा हुआ है। अलग-अलग अंदाज में बनी रील को लेकर जहां चारों शिक्षिकाएं चर्चा में हैं।
विज्ञापन


लोग यह सवाल भी कर रहे हैं कि रील बनाने में लगीं चारों शिक्षिकाएं स्कूल में क्या पढ़ाती होंगी। उनका ध्यान रील बनाने पर रहता है। खुंगावली के डालचंद, शिव कुमार, सोमपाल, रमेश सिंह आदि ने डीएम को 19 सितंबर को शिकायती पत्र दिया।

इसमें कहा कि गांव के परिषदीय विद्यालय में तैनात शिक्षिकाओं का ध्यान पढ़ाई लिखाई पर नहीं है। वह रील बनाने में मशगूल रहती हैं। इसका बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ता है। मामला अच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो प्रकरण की जांच खंड़ शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी को सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें