फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बुजुर्ग की रुमाल से गला घोंटकर हत्या, रस्सी से बंधे थे हाथ, खेत में पड़ा मिला शव

Wed, 27 Sep 2023 10:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

थाना क्षेत्र के गांव चौखट निवासी अख्तर अहमद का परिवार रहता है। उनके परिवार का पालन पोषण खेती से होता है। मंगलवार को वह दवा लेने की बात कह कर घर से निकले थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से दना लेने जाने की बात कहकर निकले गांव चौखट निवासी अख्तर अहमद (60) रुमाल से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। यही नहीं उनके दोनों हाथ पीछे से बांधे गए। उनका शव गांव भगवानपुर के पास पड़ा मिला है। गले में रुमाल का फंदा कसा हुआ था।
विज्ञापन

 

इससे साफ हो गया कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई। हत्या क्यों और किसने की, अभी पुलिस इस बारे में पता नहीं लगा पाई है। परिवार के लोगों ने भी किसी से भी रंजिश होने से साफ इन्कार किया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की है।
 

थाना क्षेत्र के गांव चौखट निवासी अख्तर अहमद का परिवार रहता है। उनके परिवार का पालन पोषण खेती से होता है। मंगलवार को वह दवा लेने की बात कह कर घर से निकले थे। रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

धवार को उनका शव गांव भगवानपुर भूड़ में राधा स्वामी सत्संग भवन के पास एक खेत में पड़ा मिला। उनके दोनों हाथ पीछे की तरफ रस्सी से बंधे हुए थे और गले में रुमाल भी बंधा लगा था। घटनास्थल के नजदीकी अख्तर की बाइक भी खड़ी हुई मिली। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच पड़ताल के लिए फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई थी। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घर से गायब चल रहे बुजुर्ग का शव खेत में मिला है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। जांच की जा रही है। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें