फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: हाईवे पर दौड़ती कार में अचानक लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान..थम गए वाहनों के पहिए

Mon, 29 Apr 2024 04:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा जिले में शार्ट सर्किट के चलते चलती कार में आग लग गई। इससे वाहनों के पहिए थम गए। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। चालक ने कूदकर जान बचाई। 
विज्ञापन
अमरोहा में कार में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शॉर्ट सर्किट से हाईवे पर चलती कार में आग लग गई। थोड़ी देर में कार आग का गोला बन गई। चालक ने आगे की लपटों में कूद कर जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए।

विज्ञापन


अचानक कार में हुई अग्निकांड की घटना से हर कोई अचंभित रह गया। धू-धूकर जलती कार के वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मुरादाबाद के रहने वाले जुल्फिकार सोमवार के दोपहर मुरादाबाद से अमरोहा किसी काम से जा रहे थे।

जैसे ही उनकी कार डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित चौधरपुर गांव के सामने पहुंची। तभी अचानक कार में आग लग गई। इससे पहले जुल्फिकार कुछ समझ पाते आग की लपेटें आसमान छूने लगीं। धू-धूकर जलती कार देखकर अन्य वाहन चालक रुक गए।
विज्ञापन


थोड़ी देर में आग ने पूरी कार को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान चालक जुल्फिकार ने बामुश्किल कार से कूद कर जान बचाई। सूचना मिलती पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया।

जिसके बाद पुलिस और दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। लेकिन इससे पहले आग बुझती, तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया की कार में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है, कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें