फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दुबई भेजने का झांसा देकर 55 हजार रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दुबई भिजवाने का झांसा देकर मजदूर से 55 हजार रुपये हड़प लिए। बाद में न तो दुबई भेजा गया और न रुपये वापस किए। मामले में पुलिस में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के गांव मतवाली पट्टी में शाहिद का परिवार रहता है। वह मजदूरी करते हैं। उनका बेटा ताहिर बेरोजगार है। करीब एक साल पहले उनके दामाद तौफीक ने इरफान नाम के व्यक्ति से मिलवाया था। इरफान का साला लोगों को दुबई भिजवाने का काम करता है। आरोप है की इरफान ने अपने साले नाजिम का नंबर दे दिया। इस दौरान शाहिद और नाजिम के बीच दुबई भिजवाने का सौदा 1.40 लाख रुपये में तय हुआ। बेरोजगार बेटे ताहिर को रोजगार दिलाने के लिए शाहिद ने 60 हजार रुपये नाजिम को दे दिए। जबकि बकाया 80 हजार रुपए दुबई का टिकट मिलने के बाद देने की बात तय हुई। लेकिन एक साल बीतने के बाद भी न तो दुबई भिजवाया और न रुपये वापस किए। बार-बार तकादा करने पर नाजिम ने पांच हजार रुपये शाहिद के बेटे को फोन पे कर दिए।
पीड़ित शाहिद ने नाजिम को रुपये देते समय वीडियो बना ली थी। इसके बाद शाहिद ने नौगांवा जाकर ये वीडियो वहां के लोगों को दिखाई तो पता चला कि रुपये लेने वाला व्यक्ति नाजिम नहीं बल्कि जीशान है, जो मोहल्ला बुध बाजार नाइयों मस्जिद के पास रहता है। यह भी पता चला कि जीशान धोखाधड़ी करता रहता है और बेरोजगार लोगों को दुबई भेजने का झांसा देकर रुपये ठग लेता है। पीड़ित शाहिद ने मामले की शिकायत नौगांवा सादात पुलिस से की जिसके आधार पर पुलिस ने जीशान के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें