फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आज दोपहर 12 बजे से दोनों लेनों पर दौड़ेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सावन के आखिरी सोमवार के साथ कांवड़ यात्रा का समापन हो गया है। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को देखते हुए करीब 25 दिनों से लागू दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग का यातायात डायवर्जन अब समाप्त कर दिया है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे हाईवे को वनवे किया जाएगा, जबकि दोपहर 12 बजे के बाद दोनों लेन पूरी तरह खोल दी जाएंगी। इसके बाद छोटे-बड़े वाहन अपनी-अपनी दिशा में सामान्य रूप से दौड़ सकेंगे। हाईवे खुलने से दिल्ली और लखनऊ के बीच सफर करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सावन माह में 31 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हुई थी। मुरादाबाद, बरेली, संभल, रामपुर समेत आसपास के जनपदों के शिवभक्त ब्रजघाट से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार से भी गंगाजल लेकर लौटे। शिवरात्रि के साथ सावन के प्रत्येक सोमवार को कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
अंतिम सोमवार 24 अगस्त को होने के साथ ही कांवड़ यात्रा भी समाप्त हो गई। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने हाईवे पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू की थी। इस दौरान कई बार हाईवे को शून्य यातायात और वनवे व्यवस्था के तहत संचालित किया गया। रविवार से सोमवार दोपहर तक हाईवे की दोनों लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित रखी गई थीं।
विज्ञापन

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि अमरोहा जिले के कुछ लोग सोमवार सुबह भी ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौटते हैं और शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। इसी वजह से कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोमवार सुबह करीब 10 बजे हाईवे को वन-वे किया जाएगा। इस दौरान मुरादाबाद से दिल्ली की दिशा वाली लेन पर दोनों तरफ के छोटे वाहन संचालित होते रहेंगे। दोपहर 12 बजे के बाद हाईवे की दोनों लेन पूरी तरह खोल दी जाएंगी। इसके बाद छोटे और बड़े वाहन अपनी निर्धारित दिशा में सामान्य रूप से चल सकेंगे। इससे हाईवे पर यातायात व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर लौट आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें