बाबा चामलियाल की दरगाह पर वीरवार को मेले का आयोजन
- फोटो : File Photo
तिगरीधाम पर मुख्य स्नान को लेकर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ने लगा है। इसको लेकर तिगरी रोड पर रविवार दोपहर बाद से ही वाहन रेंगने शुरू हो गए थे। शाम पांच बजे से तो ट्रैफिक व्यवस्था इस कदर ध्वस्त है कि, दस मिनट का सफर ढाई घंटे में पूरा हो पा रहा है। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ऐतिहासिक तिगरीधाम पर मुख्य स्नान रविवार मध्यरात्रि के बाद शुरू हो जाएगा। इसको लेकर शहर से लेकर दूर-दराज के अंचलों तक से श्रद्धालु तिगरी की ओर दौड़ पड़े हैं। कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली से तो कोई भैंसा बुग्गी और अपने निजी वाहन से मेले की ओर चला आ रहा है। इससे तिगरी रोड पर वाहनों की कतार लगी हुई है।
मुख्य स्नान के दिन पंद्रह लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया गया था। रविवार शाम तक तिगरी धाम पर तकरीबन दस लाख श्रद्धालु पहुंच चुके थे। इसके बावजूद वाहनों की कतारें मेले की ओर बढ़ती रहीं।
नतीजतन शाम पांच बजे से गजरौला तिगरी रोड पर जाम लग गया। वाहनों के पहिए रेंगने शुरू हो गए। दस मिनट का सफर ढाई घंटे में पूरा हो पा रहा था। करीब तीन किलो मीटर तक वाहनों की कतारें दिखाई दे रहीं थीं। जाम खुलवाने के लिए पुलिस देर रात तक पसीना बहाती रही।