फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र बनाने के लिए 27 तक वेबसाइट पर ब्योरा अपलोड करें प्रधानाचार्य00

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सालाना परीक्षा 2022 के लिए स्कूलों को ब्योरा अपलोड करने की मोहलत 27 नवंबर तय की है। इसमें हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों को आधारभूत जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके साथ ही डीआईओएस कार्यालय में 28 नवंबर तक प्रति उपब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रधानाचार्यों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यह कार्य प्राथमिकता के साथ होगा, इमें कतेई शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन

डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरपरीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन किया जाएगा। विद्यालयों के मध्य परस्पर दूरी संबंधी जिओ लोकेशन को छोड़कर विद्यालयों की अवस्थापना संबंधी सुविधाओं और भौतिक संसाधन युक्त विभिन्न आधारभूत सूचनाओं को वेबसाइट पर अपलोड करना है, आधारभूत सुविधा का सत्यापन जिलास्तरीयटीम करेगी। सभी विद्यालय आधारभूत सूचना और उपलब्ध सुविधा और वांछित सूचनाओं को वेबसाइट पर जरुर अपलोड करदें। इसके अलावा प्रिंट आउट निकाल कर कार्यालय में जमा कर दें। ताकि स्थलीय सत्यापन को परखा जा सक। परीक्षा का कार्य समयबद्ध एव महत्वपूर्ण है, इसमें किसी तरह से लापरवाही क्षम्य नहीं है। उन्होंने बताया कि जो विद्यालय सूचना के अपलोड न होने से केंद्र निर्धारण और छात्र आवंटन आदि प्रक्रिया से वंचित होता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाचार्य की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें