फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:  चलती कार की खिड़की से बाहर निकल किया स्टंट, दो युवकों का वीडियो वायरल..रील के लिए जोखिम में डाली जान 

Mon, 25 Dec 2023 12:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (हसनपुर) अमरोहा

सार

हसनपुर क्षेत्र में बनाई गई स्टंटबाजी का एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। कार में दो युवक आने सामने की खिड़की से बाहर लटककर आवाज लगा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
हसनपुर में स्टंट करते युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर क्षेत्र में चलती कार की खिड़की से निकलकर युवकों के स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। युवक अपनी जान जोखिम में डालकर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुट गई है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ।

विज्ञापन


जिसमें तेज रफ्तार चलती कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर दो युवक दोनों दिशाओं में स्टंट कर रहे हैं। वह अपनी जान जोखिम में डालने के साथ ही दूसरों की जिंदगी से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। यह वीडियो हसनपुर संभल मार्ग का बताया जा रहा है। छह दिन पूर्व आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ट्रैक्टर से स्टंट करते हुए युवक का वीडियो वायरल हुआ था।

लगातार युवा रील बनाने के चक्कर में खतरनाक स्टंट बाजी करने से बाज नहीं आ रहे। हालांकि पुलिस द्वारा भी कई मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। लेकिन युवा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब कार से स्टंट के मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन

बरात में युवती पर कमेंट पर मारपीट

बरात में खाना खाने के दौरान हसनपुर में युवती पर कमेंट कसने को लेकर विवाद हो गया। घरात व बरात पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई एवं बेल्ट भी चलीं। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। बताते हैं कि रविवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से नगर के एक मैरिज होम में बरात आई थी। बराती खाना खा रहे थे।

इसी बीच युवती पर कमेंट कसने को लेकर घराती पक्ष के लोगों और बराती पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। बेल्टें भी चलीं। मारपीट में दो लोग मामूली रूप से घायल भी हो गए। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें