अमरोहा और रामपुर में हुए सड़क हादसे में सिपाही समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पहला हादसा रामपुर जिले में हुआ। यूपी बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी देकर लौट रहे अमरोहा निवासी सिपाही की सड़क हादसे में जान चली गई। वाजिदपुर थाना डिडौली जनपद अमरोहा निवासी गौरव (27) पुत्र देवेंद्र सिंह थाना शहजाद नगर में तैनात थे।
हसनपुर और रजबपुर में दो बाइकों की भिड़ंत में तसिया गांव के रहने वाले किसान जयप्रकाश (36) की मौत हो गई। उनके साथी नेमपाल समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा शुक्रवार की सुबह हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के रझोहा पुलिस चौकी के सामने हुआ।
मृतक जयप्रकाश तसिया गांव के रहने वाले रामकुमार के बेटे थे। चार भाई बहनों में दूसरे नंबर के जयप्रकाश की शादी हो चुकी है। उनके परिवार में पत्नी पुष्पा के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। पुलिस के मुताबिक जयप्रकाश गांव के ही रहने वाले नेमपाल सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर महाशिवरात्रि पर व्रत का सामान लेने रझोहा आए थे।