फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फेसबुक से हुई दोस्ती, प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा रामपुर का प्रेमी, मोहल्ले के लोगों ने पकड़ कराया निकाह

Tue, 05 Mar 2024 05:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा की युवती से मिलने घर पहुंचा रामपुर के प्रेमी को गांव वालों ने पकड़ लिया। इसके बाद पंचायत बैठी और दोनों का निकाह करवाया गया। दोनों की दोस्ती फेसबुक से हुई थी। इसके बाद वह लगातार बात करते रहे। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती के बाद रामपुर के युवक का डिडौली क्षेत्र के गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों परिजनों की गैरमौजूदगी में मिलने लगे। सोमवार को प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आ गया। तभी मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ लिया। पंचायत में समझौते के बाद मौलाना को बुलाकर दोनों का निकाह कर दिया गया।

विज्ञापन


यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। यहां रहने वाली युवती का फेसबुक पर अकाउंट है। फेसबुक पर ही उसकी दोस्ती रामपुर के एक युवक से हो गई। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। एक साल तक दोनों परिजनों से चोरी-छिपे मिलते रहे। सोमवार को प्रेमिका के बुलाने पर प्रेमी उसके घर आ गया।

तभी मोहल्ले के लोगों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। जमकर हंगामा हुआ। बाद में मोहल्ले के लोगों ने युवक और युवती के परिजनों को बुला लिया। मोहल्ले में ही पंचायत बैठ गई। लोगों को समझने के बाद दोनों के परिजन शादी के लिए रजामंद हो गए।
विज्ञापन


जिसके बाद एक जिला पंचायत सदस्य पति और प्रेमी युगल के परिजनों की मौजूदगी में मस्जिद के इमाम को बुलाकर उनका निकाह कर दिया गया। जिसके बाद प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ पत्नी बनकर ससुराल चली गई। ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें