फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमरोहा में कुत्तों के हमले में मासूम ने गंवाई जान, सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई दादी, हार्ट अटैक से मौत

Tue, 05 Mar 2024 11:15 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा के कूबी गांव में कुत्तों के हमले में मासूम की जान चली गई। इसकी सूचना उसकी चचेरी दादी को मिली तो वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। थोड़ी देर के बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक साथ परिवार में दो लोगों की मौत के बाद सभी की आखें नम हो गई।
विज्ञापन
कुत्तों में हमले में जख्मी शिव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के कूबी गांव में खेत से घर लौट रहे शिव (8) को कुत्तों ने हमलाकर मार डाला। वह कक्षा तीन में पढ़ता था। शिव दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। शिव के पिता सचिन कुमार किसान हैं। रविवार की शाम सचिन की पत्नी सीमा पशुओं का चारा लेने खेत पर गई थीं। मासूम मौत की जानकारी मिलते ही उसकी चचेरी दादी सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं।

विज्ञापन


कुछ घंटे के भीतर ही उनकी भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। एक के बाद एक दो मौतों से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव में किसान सचिन कुमार का परिवार रहता है। रविवार की शाम सचिन की पत्नी सीमा पशुओं का चारा लेने खेत पर गई थीं।

बेटा शिव भी उनके साथ खेत पर गया था। सीमा चारा काटने में व्यस्त हो गईं और इस बीच शिव अकेला घर की ओर चल दिया। वह एक अन्य किसान के खेत के पास पहुंचा था तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। मुंह, सिर और पैरों पर गहरे घाव कर दिए। शिव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरी ओर इस घटना से अंजान शिव की मां चारा लेकर दूसरे रास्ते से घर पहुंच गईं। बेटे के घर नहीं आने की जानकारी होने पर तलाश शुरू की तो एक खेत में उसका लहूलुहान शव मिला था। लेकिन तब तक शिव की मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी उसकी चचेरी दादी मूर्ति देवी (85) को हुई तो वह ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई।

पूरी तरह स्वस्थ मूर्ति देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें