फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झोलाछाप ने नोएडा की युवती से बढ़ाई पहचान, शारीरिक संबंध बना गांव भागा, पीड़िता ने घर पहुंच काटा हंगामा

Sat, 03 Feb 2024 12:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

नोएड़ा में अस्पताल चलाने वाले झोलाछाप ने दूसरे समुदाय की युवती से जान पहचान बढ़ाई। इसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी की बात कही तो वह भागकर गांव चला आया। पीड़िता भी उसके घर पहुंच गई। उसने हंगामा किया तो आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
गजरौला में आया सनसनीखेज मामला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में रहकर क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोपी वहां से अपने घर भाग आया। प्रेमी को तलाश करते हुए युवती उसके घर पहुंच गई और हंगामा किया। युवती के आते ही झोलाछाप भाग निकला।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझा कर शांत किया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक नोएडा की एक कॉलोनी में क्लीनिक चलाता है। आरोप है कि करीब चार महीने पहले झोलाछाप ने दूसरे समुदाय की एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

करीब पंद्रह दिन पहले युवक क्लीनिक बंद करके नोएडा से अपने घर भाग आया। बृहस्पतिवार की शाम डिडौली स्थित उसके घर पहुंच गई। युवती के आते ही आरोपी झोलाछाप मौके से भाग निकला। आरोप है कि झोलाछाप के परिजनों ने पहले तो युवती से मारपीट की और बाद में वह भी घर से भाग गए।
विज्ञापन


मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ है, लिहाजा डिडौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस युवती को समझाकर कोतवाली ले आई। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पूरा मामला नोएडा का है। फिर भी पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें