फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLC Election 2022: अमरोहा ब्लॉक बूथ पर भाजपा-सपा एजेंटों में कहासुनी

Sat, 09 Apr 2022 03:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

डीएम बीके त्रिपाठी ने बताया कि सुबह दस बजे तक अमरोहा में 23.84, जोया में 30.35, धनौरा में 2.07, गजरौला में 28.43, हसनपुर 29.46 और गंगेश्वरी में 22.61 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे कम मतदान फीसदी धनौरा ब्लाक क्षेत्र में रहा है।
विज्ञापन
अमरोहा में बूथ के बाहर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान के चलते अमरोहा ब्लाक मुख्यालय पर बने बूथ पर सपा और भाजपा एजेंटों के बीच कहासुनी हो गई। जमकर हंगामा हुआ। मौके पर तैनात पुलिस ने हालात संभाले। बूथ पर भूपसिंह नाम चर्चित बना हुआ है। जिसे लेकर सपा एजेंट नाराज हैं। अन्य बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। सुबह दस बजे तक कुल 23.21 फीसदी मतदान हुआ है।

विज्ञापन


मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी चुनाव के लिए जनपद में छह बूथ बनाए गए हैं। अमरोहा, जोया, धनौरा, गजरौला, हसनपुर , गंगेश्वरी ब्लॉक मुख्यालय को ही बूथ बनाया गया है। कुल 1495 वोटर है। सुबह 8:00 बजे से मतदान केंद्रों पर वोटरों के आने का सिलसिला जारी है।

बूथों पर सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। डीएम बीके त्रिपाठी त्रिपाठी और एसपी पूनम ने बूथों का निरीक्षण किया। करीब 10 बजे अमरोहा ब्लाक स्थित बूथ पर नियुक्त भाजपा और सपा के एजेंटों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


बूथ पर पहुंचने वाले मतदाता भूपसिंह नाम लेकर बूथों के अंदर एंट्री ले रहे हैं। इस बात को लेकर सपा एजेंटों ने नाराजगी जाहिर की। जिसे लेकर कहासूनी हो गई। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने हालात संभाले। हालांकि अमरोहा के अलावा अन्य पांच बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।

डीएम बीके त्रिपाठी ने बताया कि सुबह दस बजे तक अमरोहा में 23.84, जोया में 30.35, धनौरा में 2.07, गजरौला में 28.43, हसनपुर 29.46 और गंगेश्वरी में 22.61 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे कम मतदान फीसदी धनौरा ब्लाक क्षेत्र में रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें