फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उधार के 100 रुपये नहीं लौटाने पर मजदूर की हत्या, सिर पर किए ईंट से कई वार, आरोपी हो गया फरार

Tue, 07 May 2024 12:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)

सार

डिडौली में उधार के सौ रुपये नहीं लौटाने पर साथी ने मजदूर कर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई थी। 
विज्ञापन
जान गंवाने वाला वीरेंद्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधार के सौ रुपये नहीं लौटने पर साथी ने मजदूर वीरेंद्र (35) की सिर पर ईंट मार कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामलों में आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।वीरेंद्र डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ढ्यौटी उर्फ हादीपुर गांव के रहने वाले थान सिंह के बेटे थे।

विज्ञापन


पांच भाइयों में सबसे बड़े वीरेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी सुशीला के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। वीरेंद्र गांव वाजिदपुर के रहने वाले संजय के साथ रोजमर्रा की मजदूरी करते थे। आरोप है कि कुछ दिन पहले वीरेंद्र ने संजय के पिता अमर सिंह से 100 रुपये उधार लिए थे। पांच दिन पहले उधार के रुपयों को लेकर वीरेंद्र और संजय के बीच कहासुनी हो गई थी।

इस दौरान संजय ने देख लेने की धमकी दी थी। सोमवार की शाम करीब सात बजे वीरेंद्र गांव से अपने घर आ रहे थे। जैसे ही वह सरकारी अस्पताल के सामने पहुंचे तो यहां संजय पहले से खड़ा था। तभी संजय ने वीरेंद्र के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। जिससे वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़े। आरोपी संजय घटना को अंजाम देकर वहां से भाग निकला। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने घायल वीरेंद्र को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मृतक वीरेंद्र के भाई सुनील कुमार की तहरीर पर आरोपी संजय के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें